झारखंड में एक्टिव कोरोना के 353 मामले, सबसे अधिक जमशेदपुर में

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना के 353 मरीज एक्टिव (Patient active) है, इसमें सबसे अधिक 94 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है।

मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 39 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur)से 17, गढ़वा से एक , हजारीबाग से दो, कोडरमा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो, कोडरमा से एक, लातेहार से चार, रामगढ़ से दो और रांची से दस मरीज मिले हैं।

353 सक्रिय केस

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 713 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 30 हजार, 29 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 353 सक्रिय केस (Active case) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 30 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article