Homeझारखंडरांची में अफीम की खेती करने के दोषी को 9 साल कारावास

रांची में अफीम की खेती करने के दोषी को 9 साल कारावास

Published on

spot_img

रांची: NDPS के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को अफीम की खेती करने वाले मोईन मुंडा (Moin Munda) को नौ साल का सश्रम कारावास (Rigorous imprisonment) की सजा सुनाई है।

साथ ही 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

यह मामला नामकुम थाना क्षेत्र के होरहाप इलाके से जुड़ा हुआ है। NDPS के विशेष लोक अभियोजक ब्रह्मनाथ शर्मा ने बताया कि अभियोजन पक्ष को आरोप सिद्ध करने के लिए अदालत में नौ गवाह प्रस्तुत किया।

वर्ष 2013 में केस दर्ज किया गया

इसमें केस के सूचक, केस के अनुसंधानकर्ता और तत्कालीन SP की गवाही भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर नामकुम थाना में कांड संख्या 72/2013 दर्ज किया गया था।

नामकुम थाने में मोईन मुंडा के खिलाफ वर्ष 2013 में केस दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि उसने अपनी छह कट्ठा भूमि पर पोस्ते की खेती की है। पुलिस की छापेमारी (Raid) में अभियुक्त के घर से एक किलो 300 ग्राम अफीम और 30 किलो पोस्ता बरामद हुआ था।

spot_img

Latest articles

विधवा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना पुलिस ने एक 36 वर्षीय...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेसा नियमावली लागू न होने तक बालू घाट और लघु खनिजों का अलॉटमेंट रोका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली लागू...

हाजत में बंद आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं...

पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा...

खबरें और भी हैं...