HomeUncategorizedयोगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से इस्तीफा दिया

योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से इस्तीफा दिया

Published on

spot_img

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की समन्वय समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह मोर्चा के एक ‘‘सिपाही’’ बने रहेंगे।

SKM ने यहां गुरुद्वारा रकाबगंज में एक संवाददाता सम्मेलन में यादव के त्यागपत्र (Resignation) को सार्वजनिक किया।

यादव ने पत्र में कहा है कि वह अब SKM की समन्वय समिति में नहीं रहेंगे।

यादव ने SKM को लिखे अपने पत्र में कहा है, ‘‘मैं अब SKM की समन्वय समिति का सदस्य होने की जिम्मेदारी नहीं उठा पाऊंगा।

यह महत्वपूर्ण है कि सभी जन आंदोलनों और विपक्षी राजनीतिक दलों की ऊर्जा को किसान विरोधी मोदी (नरेंद्र मोदी) सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए जोड़ा जाये। इसके लिए मैं किसान आंदोलन के अलावा अन्य आंदोलनों के संपर्क में हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इस प्राथमिकता को देखते हुए SKM समन्वय समिति की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए संभव नहीं होगा।’’ उन्होंने किसान संगठन से अपील की कि उन्हें उनकी जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘‘जय किसान आंदोलन’’ के एक सदस्य होने के नाते, वह हमेशा SKM के एक ‘‘सिपाही’’ बने रहेंगे।

तीन अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाएगा

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जगह ‘‘जय किसान आंदोलन’’ के अध्यक्ष अवीक साहा इस जिम्मेदारी के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’

SKM की एक राष्ट्रीय आम सभा की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें किसान नेताओं दर्शन पाल, राकेश टिकैत सहित अन्य मौजूद थे।

SKM ने एक बयान में कहा कि SKM ने 26 नवंबर को प्रत्येक राज्य में रैलियां आयोजित करने और उन राज्यों के राज्यपालों (Governors) को ज्ञापन सौंपने का भी फैसला किया।

बयान के अनुसार 2021 में उसी दिन हुई लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में SKM तीन अक्टूबर को ‘काला दिवस’ (Black Day) मनाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘देश में हर जगह इसे Black Day के रूप में मनाया जाना चाहिए और केंद्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा।’’

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...