Covid-19 Update : देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले, 16 की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना (Corona) के 5,379 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी (corona pandemic) को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,094 है। जबकि कोरोना संक्रमित 16 संक्रमितों की मौत हो गई।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.21 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 93 हजार 590 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार 594 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.21 लाख से ज्यादा Test किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 80 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article