Latest Newsझारखंडरामगढ़ में प्यार में बहन बनी क़ातिल!, इस तरह लाश तक पहुंची...

रामगढ़ में प्यार में बहन बनी क़ातिल!, इस तरह लाश तक पहुंची पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र PTPS कॉलोनी में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने भाई-बहन (Brother-Sister) के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया।

यहां एक युवती ने अपने प्रेम संबंध (Love Affair) को छुपाने के लिए अपने ही ममेरे भाई की हत्या (Murder) कर दी। हत्या के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने ही घर में उसकी लाश को दफना दिया।

इसके बाद ऊपर से प्लास्टर (Plaster) कर दिया ताकि किसी को उसकी लाश की भनक तक ना लगे। मृतक की शिनाख्त रांची जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के रोहित कुमार के रूप में हुई है। उसकी हत्या (Murder) के मामले में उसकी फुफेरी बहन चंचला और उसके एक सहयोगी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू SDPO वीरेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि चुटिया थाना में ढाई महीने पहले रोहित कुमार के लापता (Missing) होने की सूचना दर्ज कराई गई थी।

पुलिस लगातार उसकी तलाश विभिन्न इलाकों में कर रही थी। संदेह के आधार पर जब पतरातू पुलिस को रोहित के बारे में बताया गया, तो पुलिस ने यहां भी तहकीकात (Investigation) शुरू कर दी।

पुलिस ने चंचला को पूछताछ (Inquiry) के लिए बुलाया, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने उस जगह को भी बताया जहां पर उसने रोहित की लाश को दफनाया था।

इसके बाद दंडाधिकारी (Magistrate) की मौजूदगी में रविवार को रोहित की लाश (Dead Body) को बाहर निकाला गया है। शव को बाहर निकालने के बाद उसे पैक कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आपको बता दें कि पुलिस ने भाई की हत्या की आरोपी बहन चंचला कुमारी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

जानें क्या है मामला, बहन ने कबूला जुर्म

पतरातू के बरतुआ गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार 30 जून 2022 से लापता हुआ था। वह रांची के चुटिया में रह रहा था. रोहित की सगी बड़ी बहन चंचला कुमारी ने उसे फोन कर रांची के चांदनी चौक बुलाया था और वहां से पतरातू लेकर आई थी।

उस वक्त से रोहित लापता था। लापता होने की वजह से उसके पिता विद्युत कर्मी नरेश महतो ने चुटिया थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद से पुलिस और रोहित के परिजन लगातार खोजबीन में जुटे थे। 9 सितंबर को इस बात का खुलासा होने के बाद कि रोहित अब इस दुनिया में नहीं है।

चुटिया पुलिस ने पतरातू पहुंचकर रोहित की बहन चंचला कुमारी को गिरफ्तार किया। चंचला ने इस बात को स्वीकार किया। इसके बाद चंचला के प्रेमी और सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अज्ञात लाश मिलती, तो फोटो खींच पुलिस को भेजती थी

पुलिस का कहना है कि करीब ढाई महीने से जब कहीं भी कोई अज्ञात लाश मिलती, तो चंचल खुद वहां जाकर मोबाइल से लाश का फोटो खींचती और पुलिस को बताती थी कि वह उसका भाई नहीं है।

इस बीच न तो घरवालों को और न पुलिस को इस बात की भनक लगी कि उनके अनुसंधान में साथ घूमने वाली रोहित की बहन ही उसकी लाश को ठिकाने लगा चुकी है।

युवती का भाई नशीली दवा का सेवन करता था

पुलिस को दिये बयान में युवती ने बताया कि उसका भाई नशीली दवा (dope) का सेवन करता था। उस दिन भी उसने ओवरडोज दवा ले ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराहट में वह बिना किसी को बताए शव को घर में ही दफन कर दी।

परिजनों ने भी इसकी तस्दीक की कि रोहित नशीली दवाओं को सेवन करता था। चुटिया में रहनेवाला रोहित का ममेरा भाई दिलीप उसे अपने पास बुलाकर इलाज करा रहा था।

30 जून को चंचल ने रोहित को फोन कर पतरातू बुलाया। वह खुद उसे कांके रोड स्थित चांदनी चौक (Chandni Chowk) से साथ लेकर आई । इसके दिन के बाद से रोहित का कोई पता नहीं चला।

spot_img

Latest articles

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से गूंजता रहा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची : भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके रांची...

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

खबरें और भी हैं...

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से गूंजता रहा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची : भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके रांची...

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...