Homeझारखंडहजारीबाग में महिंद्रा फाइनांसर के गुर्गों ने एक नहीं बल्कि दो की...

हजारीबाग में महिंद्रा फाइनांसर के गुर्गों ने एक नहीं बल्कि दो की ली है जान

Published on

spot_img

हजारीबाग: जिले के इचाक प्रखंड में एक दिव्यांग किसान (Handicapped farmer) की बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या (Murder) किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

महिंद्रा फाइनांसर (Mahindra Financier) के गुर्गों ने जिस मिथिलेश नामक किसान की बेटी मोनिका को कुचलकर मार डाला है वह तीन माह की गर्भवती थी। इस तरह वसूली के पहुंचे चार Agents ने एक नहीं बल्कि दो लोगों की हत्या की है।

बताया जा रहा है कि मोनिका की शादी कुलदीप से कर्ज लेकर की थी। बताया जा रहा है कि मोनिका ने एक संतान को जन्म दिया था। लेकिन उसकी मौत कुछ ही दिनों बाद हो गई।

अब मोनिका दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी। इसी बीच वह काल के गाल में समा गई। इस बात को लेकर गांव की महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता नियति को कोस रहे हैं।

लोगों में शोक की लहर

लोगों का कहना है कि भगवान किसी को ऐसा दुख दर्द न दे जो सहने से ज्यादा हो। बहरहाल इस घटना के बाद से गांव के लोग Monica के शव और कुलदीप के आसाम से लौटने की राह ताक रहे हैं।

घटना को लेकर डुमरौन और सिझुआ गांव में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार रात दोनों गांव के कई घरों मे चूल्हे तक नहीं जले।

रांची लाकर शव का कराया गया पोस्टमार्टम

मोनिका को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने मामले में गुरुवार रात 800 बजे तक इचाक में केस दर्ज नहीं हुआ था। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मोनिका के शव (Dead Body) का पोस्टमार्टम रिम्स में हुआ है।

फर्द बयान आने के बाद आरोपी महिंद्रा फाइनेंस के जोनल मैनेजर और चालक रोशन कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कर घटना में शामिल अन्य तीन अन्य रिकवरी Agent को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...