Homeझारखंडरांची में युवक की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, हॉस्पिटल...

रांची में युवक की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, हॉस्पिटल में करता था काम

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके रहने वाले एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। युवक धुर्वा थाना क्षेत्र में डैम साइड स्थित क्वार्टर के रहने वाले हैं।

युवक का नाम दया शंकर झा उर्फ टंगटंग है। वह शनिवार की दोपहर अपने क्वार्टर में था। आसपास के लोगों ने घर में उसका लटकता हुआ शव देखा। वह एंगल में रस्सी के फंदे के सहारे झूल गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दया शंकर झा धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के आत्महत्या कारणों का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर पुलिस हुई हाईटेक, SSP ने टैंगो मोबाइल यूनिट को सौंपी 33 हाईस्पीड बाइक

Jamshedpur News: शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के...

झरिया की पूर्व MLA पूर्णिमा नीरज सिंह पर न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, केस दर्ज

Jharkhand News: झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कानूनी पचड़े में फंस गई...

खबरें और भी हैं...