हेमंत सोरेन से मिला राजी पाड़हा जतरा समिति मुड़मा का प्रतिनिधिमंडल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister Hemant Soren) से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित CM आवासीय कार्यालय में ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवसीय जतरा 12 अक्टूबर, 2022 की पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

जतरा मुड़मा (Mela) 2022 आयोजन

प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय परंपरागत ऐतिहासिक पाड़हा जतरा मुड़मा (Mela) 2022 आयोजन के लिए राज्य सरकार से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराए जाने का भी निवेदन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM) ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, धर्मगुरु तथा राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के मुख्य संयोजक बंधन तिग्गा, अध्यक्ष जगराम उरांव, सचिव रंथू उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article