Homeझारखंडदेशभर में खोले जाएंगे 738 नये एकलव्य मॉडल विद्यालय: अर्जुन मुंडा

देशभर में खोले जाएंगे 738 नये एकलव्य मॉडल विद्यालय: अर्जुन मुंडा

Published on

spot_img

दुमका: भारत सरकार के जनजातीय (Tribal) मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा कि पूरे देश में 738 स्थानों पर एकलव्य मॉडल (Eklavya Model) खोले जायेंगे।

इससे आदिवासी समाज (Tribal Society) के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें एक सभ्य-शिक्षित-जागरूक समाज की स्थापना करनी है तो इसका सबसे बड़ा साधन शिक्षा (Education) है।

उन्होंने कहा कि देश की साढ़े दस करोड़ आदिवासी समाज के लोगों के उत्थान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कटिबद्ध हैं और काफी कार्य किये जा रहे हैं।

मुण्डा शनिवार को दुमका (Dumka) पहुंचे और उन्होंने शहर के सिटी गार्डन में आयोजित झारखंड भाजपा के अजजा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की।

आप पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को अपनाएं और इसे जन-जन तक पहुंचाएं : मुण्डा

अपने संबोधन में मुण्डा ने ST मोर्चा के राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘आप समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, लोगों के बीच में रहें. इससे लोग आपके करीब आएंगे और इसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को होगा।’’

उन्होंने कहा कि आप सभी आदिवासी समाज से आने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आप पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को अपनाएं और इसे जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा अपनी पार्टी के प्रति आपकी जिम्मेदारी तो है ही, साथ ही आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना भी है, चाहे वे कितने भी सुदूरवर्ती या दुर्गम स्थानों में क्यों न रहते हों।

खासकर केंद्र सरकार की जनजातीय मंत्रालय के द्वारा उनके लिए किए जा रहे काम का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिले, यह सुनिश्चित करना है।

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवशंकर उरांव (Shivshankar Oraon) एवं जिला अध्यक्ष विमल मरांडी (Vimal Marandi) ने भव्य स्वागत किया।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...