Latest NewsUncategorizedविदा हुई अंकिता, भाई ने दी मुखाग्नि, आखिरी विदाई में उमड़ पड़ा...

विदा हुई अंकिता, भाई ने दी मुखाग्नि, आखिरी विदाई में उमड़ पड़ा जनसैलाब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) का अंतिम संस्कार रविवार की शाम को गंगा नदी के ITI घाट पर कर दिया गया।

इससे पहले आज दोबारा शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, क्योंकि अंकिता के पिता और भाई का कहना था कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Final Postmortem Report) मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरे दिन भर प्रशासन और परिवार वालों के बीच चली वार्ताओं के बाद परिजन अंत्येष्टि करने के लिए राजी हुए। बेटी को आखिरी विदाई देने के लिए पूरे राज्य से जनसैलाब उमड़ पड़ा।

अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर पूरे उत्तराखंड की जनता में इतना आक्रोश है कि लोग अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने के लिए इस केस को Fast Track कोर्ट में ले जाने की मांग कर रहे हैं।

Ankita Murder

घाट पर अंकिता के भाई ने मुखाग्नि दी

शनिवार को अंकिता का पोस्टमॉर्टम हुआ था और आज अंतिम संस्कार होना था, लेकिन परिजनों ने आज सुबह दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करके अंतिम संस्कार रोक दिया था। उनके इस फैसले में श्रीनगर पहुंची क्षेत्र की पूरी जनता उनके साथ खड़ी थी।

रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में चलाकर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद आख़िरकार अंकिता के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए मान गए।

Ankita के पिता की अपील करने के बाद आक्रोशित लोग भी अंकिता के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अंकिता का शव अंतिम संस्कार के लिए ITI घाट पर लाया गया। घाट पर अंकिता के भाई ने मुखाग्नि दी।

Ankita Murder

आज सुबह से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लोगों ने जाम लगाया हुआ था

इससे पहले अंकिता के परिजनों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Primary Postmortem Report) में फेरबदल किये जाने की आशंका जताई थी।

इसीलिए अंकिता के भाई ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग उठाई। आज किये गए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सोमवार को सीधे कोर्ट में पेश की जाएगी।

अंकिता के पिता का कहना है कि प्रशासन ने जल्दबाजी में Resort में अंकिता का कमरा तोड़ दिया, जबकि उसमें इस घटना से सम्बंधित सबूत हो सकते थे।

आज सुबह से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे (Rishikesh-Badrinath Highway) पर लोगों ने जाम लगाया हुआ था। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडेने मौके पर पहुंचे और लोगों से जाम खुलवाने का अनुरोध किया, लेकिन लोग नहीं माने।

दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रयास किये जाएंगे

अंकिता का शव कहीं और ले जाने की आशंका पर लोग मोर्चेरी के आगे लेट गए। इस दौरान लोगों की Police से झड़प भी हो गई। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ जिद पर अड़ी रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई Fast Track Court में कराएंगे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रयास किये जाएंगे। मामले में SIT जांच कर रही है।

उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है, ऐसे में लोगों का आक्रोशित (Angry) होना भी स्वाभाविक है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...