Latest NewsUncategorizedअमित शाह के दौरे से पहले ऊधमपुर में बम धमाकों को देखते...

अमित शाह के दौरे से पहले ऊधमपुर में बम धमाकों को देखते हुए जम्मू में सुरक्षा बढ़ाई गई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे से पहले ऊधमपुर (Udhampur) में 08 घंटों के भीतर दो बम धमाकों (Bomb Blasts) को देखते हुए जम्मू शहर (Jammu) व उसके बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा (Security) के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

शहर के सभी संवेदनशील स्थलों विशेष कर बस स्टैंड (Bus Stand) और रेलवे स्टेशन (Railway Station) में सेना के वाहन और जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के आतंक विरोधी दस्ते स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर हाउस के बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहले तीस सितंबर से दो अक्टूबर तक जम्मू दौरा प्रस्तावित था।

अब वह चार अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आएंगे।

पूर्व निर्धारित एक व दो अक्टूबर को होने वाली रैलियां अब चार व पांच अक्टूबर को होंगी।

इससे पहले ही ऊधमपुर (Udhampur) में 08 घंटों के भीतर दो बम धमाके होने के बाद जम्मू शहर व उसके बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ तलाश अभियान जारी

पुलिस के जवानों ने डॉग स्क्वायड (Dog Squad) और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) के साथ BC Road के भीतर व बाहर तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया।

हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जम्मू शहर में नाकों को सख्त करने के साथ पुलिस कर्मियों को भीडभाड़ वाले बाजारों में गश्त करने को कहा गया है ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।

जम्मू पुलिस की CID विंग के जवान भी सादी वर्दी में तैनात हैं।

spot_img

Latest articles

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

खबरें और भी हैं...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...