मोदी और शाह 2014 से लगातार संसद का मखौल उड़ा रहे हैं : कांग्रेस

मॉक पार्लियामेंट आयोजन के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। पार्टी ने 2014 से संसद की गरिमा प्रभावित करने का आरोप लगाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने एक संगठन द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ (प्रतीकात्मक संसद) आयोजित किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2014 से लगातार संसद का ‘‘मखौल उड़ाते’’ रहे हैं तथा ऐसे में इस ‘‘प्रायोजित’’ आयोजन को लेकर कोई हैरानी की बात नहीं है।

दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ में प्रतिभागियों ने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की भूमिकाएं निभाईं। इस दौरान चुनावी शुचिता, लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर चर्चा केंद्रित रही।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।