HomeUncategorizedमहज 5 सेकेंड में ढहा दिया गया पुणे का चांदनी चौक का...

महज 5 सेकेंड में ढहा दिया गया पुणे का चांदनी चौक का पुराना पुल

Published on

spot_img
spot_img

मुंबई: पुणे वासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे चांदनी चौक पर निर्मित पुल (Chandni Chowk Bridge) को रविवार तड़के महज 5 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया।

पुल को ध्वस्त करने के लिए Noida में ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तकनीक अपनाई गई। पुल को ढहाने के लिए करीब 600 किलोग्राम विस्फोटकों का (Explosives) इस्तेमाल किया गया।

पुल के आसपास लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए इलाके में निषेधाज्ञा लगाई गई थी। यह सारी प्रक्रिया पुणे जिले के जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख के नेतृत्व में संपन्न हुई। रविवार की सुबह से मलबा हटाने का काम जारी है।

Chandni Chowk old bridge

चांदनी चौक में यातायात की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य वाली एक परियोजना के हिस्से के तहत इस पुल को ध्वस्त (Demolish Bridge) किया गया है।

चांदनी चौक इलाके में सुबह और शाम के समय यातायात जाम की समस्या रहती है। पुल का निर्माण नब्बे के दशक में हुआ था। पुल को ढहाने का (Demolish Bidge) ठेका एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी को दिया गया था।

पुल को गिराने में शत-प्रतिशत सफल रहे

एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी के पार्टनर उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि हम पुल को गिराने में शत-प्रतिशत सफल रहे। हमने एक धमाका किया और पुल ध्वस्त हो गया।

Pune's Chandni Chowk old bridge

इसी तकनीक का इस्तेमाल Noida में ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए किया गया था। बहुत जल्द मौके से मलबा हटा दिया जाएगा और यातायात बहाल कर दी जाएगी।

पुल को ध्वस्त करने के लिए डेढ़ से दो मीटर लंबाई

उन्होंने बताया कि पुल को ध्वस्त करने के लिए डेढ़ से दो मीटर लंबाई और लगभग 35 मिमी व्यास के 1,300 छेद ड्रिल किए गए थे। 600 किलोग्राम विस्फोटक का (Explosion ) इस्तेमाल किया गया।

नियंत्रित तरीके से Blast करने के लिए 1,350 डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। मिशन को विस्फोट विशेषज्ञ (Explosion Specialist) आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

पुल को ध्वस्त (Demolish Bridge) करते समय क्षेत्र में मलबे या धूल को उड़ने से रोकने के लिए 6,500 मीटर चैनल लिंक, 7,500 वर्ग मीटर जियो-टेक्सटाइल, 500 रेत बैग और 800 वर्ग मीटर रबर मैट का इस्तेमाल किया गया। क्षेत्र के निवासियों को 200 मीटर के दायरे में इमारत से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

 Pune Chandni Chowk old bridge

पुल को गिराने से लेकर सड़क साफ करने तक संबंधित मशीनरी द्वारा 16 एक्सकेवेटर, चार डोजर, चार जेसीबी, 30 टिपर, दो ड्रिलिंग मशीन, 2 दमकल, 3 एंबुलेंस, 2 पानी के टैंकर और करीब 210 कर्मियों को लगाया गया था।

पुल ध्वस्त करते समय आसपास के इलाकों में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इनमें 3 उपायुक्त, 4 सहायक आयुक्त, 19 पुलिस निरीक्षक, 46 सहायक पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपनिरीक्षक और 355 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Latest articles

मायके में रह रही दो बच्चों की मां ने जहर खाकर की आत्महत्या

Jharkhand News: दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाथर गांव में मंगलवार को...

पिठोरिया में पत्रकार पर हमला, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

Ranchi News: पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया चौक पर ताजा टीवी के पत्रकार विजय...

हादसे में युवक की मौत, अर्जुन मुंडा की पहल से जाम हटा

Jharkhand News: परसुडीह के खासमहल चार खंभा चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे...

बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड असगर सहित चार गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड...

खबरें और भी हैं...

मायके में रह रही दो बच्चों की मां ने जहर खाकर की आत्महत्या

Jharkhand News: दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाथर गांव में मंगलवार को...

पिठोरिया में पत्रकार पर हमला, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

Ranchi News: पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया चौक पर ताजा टीवी के पत्रकार विजय...

हादसे में युवक की मौत, अर्जुन मुंडा की पहल से जाम हटा

Jharkhand News: परसुडीह के खासमहल चार खंभा चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे...