Latest Newsबिहारनीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: प्रशांत किशोर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने रविवार को कहा कि बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण “राजनीतिक रूप से अलग-थलग” महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है।

कुमार (71) ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें JDU का कांग्रेस (Congress) में विलय करने की सलाह दी थी।

किशोर  ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता

किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है। वह घबराए हुए दिखते हैं।”

किशोर पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं। किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता।

उन्होंने एक वीडियो में कहा, “कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा (BJP) के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो।”

‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है

उन्होंने कहा, “अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ (Dilutional) नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है। वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है।

इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता।”

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...