
पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर ईडी की रेड राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। बीजेपी सरकार जाेच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।
मोदी सरकार बताएं कि बीते 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जांच एजेंसियों की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है? ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपियों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है। पर याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।

