देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,424 नए मरीज, तीन की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 2,424 नए मरीज (New Patients) सामने आए हैं और इसे मात देने वालों की संख्या 2,923 है। इस अवधि में तीन कोरोना पीड़ितों की मौत हो (Death) गई।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के (Union Health Ministry) सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल चार करोड़ 40 लाख, 57 हजार, 544 है। देश का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.75 प्रतिशत हो गया है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,079 हो गई है।

रोजाना संक्रमण दर 2.65 प्रतिशत हो गया है। देश में अबतक कुल 89.71 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 91 हजार 458 टेस्ट किए जा चुके हैं।

24 घंटे में 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए

इसके साथ देश में कोरोना टीके की (Corona Vaccines) अबतक कुल 218.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए

Share This Article