रामगढ़ में AJSU ने बंद कराया फ्लाईओवर का काम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (Statue of Sardar Vallabhbhai Patel) स्थापना पर विवाद गहराता जा रहा है।

पहले AJSU ने कांग्रेस पर प्रतिमा स्थापना का विरोध करने का आरोप लगाया था लेकिन अब NHAI के फ्लाईओवर निर्माण काम को ही AJSU ने बंद करा दिया है।

AJSU ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को (Statue of Sardar Vallabhbhai Patel) ठेकेदारों ने हटाया था।

अब 31 अक्टूबर को उनकी जयंती है। उससे पहले अगर प्रतिमा की स्थापना नहीं होती है, तो AJSU फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को ठप रखेगा।

पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि जब तक NHAI सरदार वल्लभभाई प्रतिमा को (Statue of Sardar Vallabhbhai Patel) चयनित स्थल पर स्थापित नहीं करती है, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रतिमा की स्थापना नहीं की जा रही है

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से पहले पटेल चौक के नाम पर ही यह स्थल था।

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जिला प्रशासन NHAI और आजसू नेताओं के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी।

उस वक्त यह निर्णय लिया गया था कि फ्लाईओवर निर्माण होने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए स्थान दिया जाएगा।

NHAI ने स्थान तो चिन्हित कर दिया है लेकिन उनकी प्रतिमा की स्थापना नहीं की जा रही है।

इस दौरान विमल बुधिया, मनोज महतो, नीरज मंडल, दीपक साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article