पलामू सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को मिली जान से मारने की धमकी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में स्थित सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को गैंगस्टर अमन साव (Gangster Aman Sau) ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी SP चंदन सिन्हा को दी गई है। SP के निर्देश पर गिरोह के सदस्यों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर अमन सावन फिलहाल सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद है। जेल में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इसी बीच सुपरिटेंडेंट जितेंद्र कुमार को धमकी मिली है।

कुख्यात बंदी ने बौखलाकर गुर्गों के जरिए धमकी दिलवाया

सुपरिटेंडेंट जितेन्द्र कुमार (Superintendent Jitendra Kumar) ने इसकी पुष्टि करते हुए मोबाइल के अलावा अन्य डिजिटल माध्यमों से धमकी देने की बात कही है।

बताया गया है कि जेल प्रशासन (Prison administration) किसी भी कैदी को सेंट्रल जेल में मोबाइल नहीं रखने दे रहा है। जेल में बंद कुख्यात बंदी द्वारा मोबाइल रखने के लिए जेल प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है।

सख्त सुरक्षा की वजह से कुख्यात बंदी ने बौखलाकर गुर्गों (Operatives) के जरिए धमकी दिलवाया है।

Share This Article