गांधी परिवार से मेरे रिश्ते तर्क से परे: अशोक गहलोत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान के CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गांधी परिवार के साथ अपने रिश्तों को तर्क से परे बताया है।

यही रिश्ता मेरा और गांधी परिवार का है

हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से गांधी परिवार से (Gandhi Family) गहलोत के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहने संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से (Correspondents) कहा, ‘‘मेरे और गांधी परिवार से रिश्ते के बारे में मैं यही कहूंगा कि विनोबा भावे ने एक बार कहा था कि उनके और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं… यही रिश्ता मेरा और गांधी परिवार का है… था, है और जिंदगी भर रहेगा।’’

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए

राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में गहलोत ने कहा, ‘‘19 अक्टूबर के बाद भी मेरे गांधी परिवार से (Gandhi Family) रिश्ते वहीं रहेंगे जो पिछले 50 साल से रहे हैं।

ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं।’’ केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग जो सत्ता में आए हैं ये फासीवादी हैं।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के Election के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इसके परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे और पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।

जनसभाएं संबोधित करने का कार्यक्रम है

CM अशोक गहलोत ने यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव के लिए मतदान किया। गहलोत सोमवार को गुजरात जाएंगे जहां उनका दो जनसभाएं संबोधित करने का कार्यक्रम है।

TAGGED:
Share This Article