रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा बयान, पीएम मोदी-अमित शाह को लेकर कही ये बात, बीजेपी ने किया पलटवार

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी पर तीखा हमला बोला, जिसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायबरेली: राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर तीखी टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर यह बयान दिया है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, तो वो पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे। तब आपनो उनके पर कहना है कि आपके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन यानी बीजेपी गद्दार है. आपने देश को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है। आपने अंबेडकर के पर हमला किया। आपने गांधी जी पर आक्रमण किया है. ये बातें आप उनसे खुलकर कह दीजिए।

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू हैं. यह देश के माहौल को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने हमेशा देश की जमीन को गिरवी रखने का काम किया। कभी सैनिकों का मनोबल नहीं बढ़ाया. कांग्रेस के शासनकाल में पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रहती थी।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.