भागलपुर में टेंट हाउस संचालक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भागलपुर: जिले के कजरेली थाना क्षेत्र के पछियारा बहियार के बागीचे से पुलिस ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव (Dead Body) बरामद किया है।

मृतक अधेड़ की पहचान चांदपुर निवासी सुनील कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति की हत्या तेज (Murder) धारदार हथियार से की गई है। मौके पर मौजूद कजरेली पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

पिता की हत्या करवाई है

मृतक की बेटी करीना भारती ने बताया कि कजरेली में उसके पिता का टेंट हाउस की दुकान है। वहां पर ठेला चलाने का काम मिथुन मंडल नामक युवक करते हैं।

उसकी पत्नी से पिता का अफेयर चलता था। जिससे नाराज पति मिथुन ने ही पिता की हत्या (Murder)करवाई है।

कई बिंदुओं पर जांच

घटना के (Incident) बाबत बताया कि रविवार के सुबह सात बजे मृतक (Dead) दुकान पर गया था। देर रात हो जाने के कारण वापस घर नही लौटा तो घर से कई बार मृतक के मोबाइल पर कॉल किया गया।

लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। आज सुबह छह बजे घटना की जानकारी मृतक के (Dead) परिजन को फोन पर दुकान के स्टाफ राजेश पंडित ने दिया कि बागीचा में सुनील कुमार सिंह का लहूलुहान परिस्थिति में शव मिला है। जिसके बाद परिजन बागीचा पहुंचे और वहां पर शव की (Dead Body) शिनाख्त की।

मृतक का धारदार हथियार से (Sharp Weapon) गला रेता गया है। पेट पर चाकू मारने का भी निशान है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article