HomeUncategorizedप्रधानमंत्री रविवार को रहेंगे अयोध्या के दौरे पर, दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री रविवार को रहेंगे अयोध्या के दौरे पर, दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या: PM Narendra Modi (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) रविवार (23 अक्टूबर) को दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

इसके पहले, प्रधानमंत्री शाम करीब 05 बजे श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे।

इस वर्ष दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी समारोह में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। लगभग 6:30 बजे प्रधानमंत्री सरयू नदी (Saryu River) के नया घाट पर आरती में भी शामिल होंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी लगाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ग्रैंड म्यूजिकल लेजर शो (Grand Musical Laser Show) के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में थ्री-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

साकेत महाविद्यालय परिसर में तीन हेलीकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था

जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के अयोध्या (Ayodhya) दौरे के मद्देनजर साकेत महाविद्यालय परिसर में तीन हेलीकॉप्टर (Helicopter) के उतरने की व्यवस्था की जा रही है।

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने गुरुवार को राज्य पुलिस के अधिकारियों एवं स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और जरूरी दिशानिर्देश दिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...