चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास परिसर स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ श्री जलकंठेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक वाद्य संगीत के साथ किया गया। इसके बाद पुजारियों ने मोदी को भगवान श्रीकृष्ण और श्री राम को समर्पित एक मंदिर में श्रीचक्र के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने चक्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास परिसर में स्थित भगवान शिव का मंदिर सदियों पुराना है। कई दशक पहले इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना के बाद मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था।


