Latest Newsझारखंडझारखंड : ATS में अमन साहू गिरोह के 81 ठिकानों पर की...

झारखंड : ATS में अमन साहू गिरोह के 81 ठिकानों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने शनिवार को कुख्यात Aman Sahu Gang (अमन साहू गिरोह) के खिलाफ आठ जिलों में 81 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें अमन साव के गुर्गों, शूटरों, समर्थकों, अन्य सक्रिय बदमाशों के खिलाफ छापेमारी (Raid) की गयी।

छापेमारी में गिरोह के सदस्यों की अर्जित चल-अचल संपत्तियों, जमीन, बैंक खातों और वाहनों से संबंधित दस्तावेज बरामद किये गये। साथ ही अनुसंधान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां (Important Information) प्राप्त हुई हैं।

पुलिस प्रवक्ताAvi Homkar  (एवी होमकर) ने शनिवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और इन गिरोहों के फंडिंग, आर्थिक स्रोतों, हवाला चैनल एवं इनके द्वारा अपराध से अर्जित किए हुये संपत्ति का पता लगाने तथा इस प्रकार के आपराधिक कृत्यों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश आतंकवाद निरोधी दस्ता को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से आतंकवाद निरोधी दस्ता (Anti Terrorism Squad) को यह जानकारी प्राप्त हो रही थी कि अमन साहू गिरोह रांची , रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, धनबाद एवं अन्य जिलों में व्यवसायियों में भय एवं आतंक का माहौल तैयार कर रहा है।

DGP के निर्देश से कुख्यात अमन साहू के खिलाफ कार्रवाई की गयी

साथ ही अपना सांगठनिक विस्तार करने और अपने अवैध कार्यों (Illegal Actions) से अर्जित संपत्ति को वैध करने का प्रयास कर रहा है।

जांच और अनुसंधान के क्रम में अमन साहू गिरोह का संबंध विभिन्न उग्रवादी संगठनों (Extremist Organizations) से भी होने की सूचना प्राप्त हुई है।

साथ ही यह बात भी प्रकाश में आयी है कि यह गिरोह अत्यंत तेजी के साथ संगठन के विरुद्ध दर्ज काण्डों से संबंधित साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। इसी सूचना के पर DGP के निर्देश से कुख्यात अमन साहू के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...