Latest NewsUncategorizedमल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में आ गई कांग्रेस की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में आ गई कांग्रेस की कमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Congress (कांग्रेस) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को पार्टी की बागड़ोर संभाल ली।

कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में हुए खड़के के शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस (Congress) की बागडोर 24 साल बाद गैर गांधी परिवार के हाथों में गई है।

मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को मंच पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा

शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को मंच पर जीत का प्रमाण पत्र (Certificate) सौंपा।

इस दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि खड़गे के कमान संभालने पर वह राहत महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खड़गे संभालेंगे। उन्होंने खड़गे को बधाई भी दी।

शपथ ग्रहण से पहले सुबह खड़के राजघाट पहुंचे

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण से पहले सुबह खड़के राजघाट (Rajghat) पहुंचे।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि (Mausoleum) पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद वह पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) , राजीव गांधी (Rajeev Gandhi), जगजीवन राम (Jagjeevan Ram) और इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थलों पर गए।

पिछले दिनों अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर (Shashi Tharoor) को हराकर भारी मतों से जीत हासिल की थी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...