HomeUncategorizedभारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों को लंदन में मिला IMO का वीरता...

भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों को लंदन में मिला IMO का वीरता पुरस्कार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Indian Navy  (भारतीय नौसेना) के तीन युद्धपोतों को लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के वार्षिक समारोह में वीरता पुरस्कार  (Gallantry Award) मिला है। यह सम्मान पिछले साल मई में आये अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclonic Storm Toute) के दौरान बचाव कार्यों में नौसैनिकों के असाधारण साहस और वीरता के लिए दिया गया है।

तूफ़ान (Storm) और चक्रवात (Hurricane) में फंसे सैकड़ों लोगों की जान बचाने के लिए तीनों सेनाओं को तैनात किया गया था, जिसमें नौसेना के जहाजों ने अहम भूमिका निभाई थी।

लक्षद्वीप भी इस तूफान से प्रभावित हुए थे

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोच्चि, INS  कोलकाता और ग्रेट शिप अहल्या के क्रू को लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के वार्षिक वीरता पुरस्कार समारोह  (Gallantry Award Function)में  प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

चक्रवात ताउते के दौरान बचाव कार्यों में वीर नाविकों ने असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था। अरब सागर (Arabian Sea) में पिछले साल 14-19 मई को उठा शक्तिशाली, घातक और हानिकारक चक्रवाती तूफान ताउते ने भारत के पश्चिमी समुद्री तट (West Coast)
को प्रभावित किया था। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, लक्षद्वीप भी इस तूफान से प्रभावित हुए थे।

कर्मचारियों को सुरक्षित मुंबई लाया

मुंबई के बॉम्बे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगे बार्ज पी-305 और बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर चक्रवात ताउते की तूफानी लहरों में बह गए थे। नौसेना ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में INS कोच्चि, INS कोलकाता और ग्रेट शिप अहल्या को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया

जहाज पर तैनात नौसैनिकों ने बार्ज पी-305 और बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर पर सवार 261 कर्मियों की जान बचाई थी, जबकि 18 हताहत हुए थे। बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर के सभी 137 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था। समुद्र में डूबे जहाज बार्ज पी-305 से बचाए गए कर्मचारियों को सुरक्षित मुंबई लाया गया था।

HCI, लंदन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया

इसी असाधारण साहस के लिए लंदन में आयोजित वार्षिक वीरता पुरस्कार समारोह में IMO के महासचिव किटक लिम ने भारतीय नौसेना के जहाजों INS कोच्चि, INS  कोलकाता और ग्रेट शिप अहल्या के चालक दल को प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

भारतीय नौसेना की ओर से भारतीय नौसेना  (Indian Navy) सलाहकार HCI, लंदन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सिर्फ डिजिटल सुनवाई

Delhi's Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब सुप्रीम कोर्ट की...

खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद...

1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

Naxalite Raja Hemant Asur Arrest : लोहरदगा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सिर्फ डिजिटल सुनवाई

Delhi's Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब सुप्रीम कोर्ट की...

खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद...