बोकारो में विधवा औरत के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: छेड़खानी व रेप के मामले झारखंड में दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला बोकारो (Bokaro Rape Case) से सामने आया है।

चास थाना क्षेत्र में एक शख्स ने एक विधवा औरत के साथ छेड़खानी (Molesting Widow Woman) की। चास थाना पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सांगजोरी निवासी श्रीराम रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शोर सुनते ही आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में अकेली थी उसी वक्त आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म (Rape) का प्रयास करने लगा।

महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुका था।

Share This Article