महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में मत्था टेककर शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Congress (कांग्रेस) के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी  ने मंगलवार को नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद 62वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) शुरू की है।

उन्होंने गुरु नानक जयंती के 553वें प्रकाश पर्व (553rd Prakash Parv of Guru Nanak Jayanti) पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने सोमवार की रात तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले से प्रवेश किया है। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को जिले के बिलोली इलाके से आज यात्रा शुरू की गई है।

कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती है : राहुल गांधी

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी (Baba Zorawar Singhji Fateh Singhji) गए और देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, माणिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोरात यात्रा में शामिल हुए। आज रात को Rahul Gandhi बिलोली में रुकने वाले हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार रात मशाल लेकर प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी जैसी केन्द्र की गलत नीतियों तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को खराब तरीके से लागू करने के कारण लघु व मध्यम उद्यम/व्यापार प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती है। इस यात्रा का लक्ष्य देश को साथ लाना और देश के सामने खड़े मुख्य मद्दों को उठाना है।

20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी

भारत की सच्चाई यह है कि एक ओर बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई (Dearness) की मार से लोग पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि देश के एक छोर से दूसरे छोर तक की इस यात्रा का लक्ष्य घृणा, क्रोध और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना है।

राहुल गांधी महाराष्ट्र की यात्रा (Maharashtra ki yatra) के दौरान दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली नांदेड़ जिले में 10 नवंबर को और दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी।

राज्य में यह यात्रा 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 नवंबर को यात्रा Madhya Pradesh में प्रवेश करेगी।

TAGGED:
Share This Article