झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता मेयर पद का लड़ेंगी चुनाव

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) की पत्नी  Sudha Gupta जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर पद का चुनाव (Mayoral Election) लड़ेगी। इसका खुलासा उन्होंने खुद मानगो में हुए कार्यक्रम के दौरान किया है।

उन्होंने कहा कि वे मानगो की जनता की सेवा कर रहे है और वे व्यस्त है इसलिए उनकी पत्नी अब Mayor बनकर लोगों की सेवा करेगी। जनता इसकी मालिक है कि किसे मेयर बनाना है और किसे नहीं।

स्थानीय लोगों में रोष है कि मेयर मानगो का ही होना चाहिए

इधर, स्थानीय लोगों में इस बात का रोष है कि मेयर मानगो का ही होना चाहिए, ताकि वह स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू हो सके जबकि स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी (Health Minister’s Wife) कदमा की रहने वाली है।

इसका भी जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे जब इधर के है तो उनकी पत्नी भी इधर की ही है।

Share This Article