Latest NewsविदेशG-20 में बाइडन शी चिनफिंग से कर सकते हैं मुलाकात

G-20 में बाइडन शी चिनफिंग से कर सकते हैं मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 

वाशिंगटन: America (अमेरिका) के राष्ट्रपति  (President) जो बाइडन ने कहा कि वह चीन के साथ प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं।

इस महीने के अंत में इंडोनेशिया की राजधानी बाली में G-20 शिखर सम्मेलन से इतर बाइडन के अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से मुलाकात करने की संभावना है।

बाइडन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि बैठक में राष्ट्रीय हितों और ‘रेड लाइन’ (Red Line)  पर चर्चा होने की उम्मीद है।

एक-दूसरे के साथ कोई टकराव ना हो

अमेरिकी (Biden) राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैंने उनसे कई बार मुलाकात की है और कहा है कि मैं प्रतिस्पर्धा चाहता हूं, न की संघर्ष। इसलिए बातचीत के दौरान मैं इसपर चर्चा करना चाहूंगा कि हमारी ‘रेड लाइन (Red Line)’ (सीमाएं) क्या हैं।

इस बात को समझेंगे कि वह चीन (China) के राष्ट्रीय हित के लिए किसे महत्वपूर्ण मानते हैं। मेरी अमेरिका के महत्वपूर्ण हितों के बारे में क्या राय है..साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका (हितों का) एक-दूसरे के साथ कोई टकराव ना हो।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि हम निष्पक्ष व्यापार और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ संबंधों सहित कई मुद्दों पर बात करेंगे।’’

बाइडन ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन, रूस या उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) का बहुत अधिक सम्मान करता है।

परमाणु हथियार  और उससे जुड़े विषयों पर भी चर्चा

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि वह एक-दूसरे को एक विशेष गठबंधन के तौर पर देख रहे हैं। सच तो यह है कि वे थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं।

मुझे लगता है कि अभी यह देखना बाकी है कि शी चिनफिंग (Chi Chinfing) क्या फैसला करते हैं… क्या वे अपने शुरुआती फैसले का समर्थन करते हैं या वह चाहते हैं कि विश्व में चीन की सेना सबसे विशाल और अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। ’’ बाइडन ने कहा कि परमाणु हथियार (Nuclear weapon) और उससे जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...