बोकारो में मॉल के पास से छिनतई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के मॉल के पास से बीते 16 अक्तूबर को आईटीबीपी जवान दंपति (ITBP jawan couple) से छिनतई के मामले (Bokaro Mall Snatching Case) का पुलिस ने खुलासा किया और साथ ही मामले से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अपराधियों के इस संगठित गिरोह से चोरी की गई बुलेट बाइक, एक मोबाइल फोन, छीने गए रूपयो मे से दो हजार रूपए भी बरामद किया है।

अपराधियों ने तीन अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल किया

सिटी थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि मामले में सेक्टर 9 से मुरली कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दोनो अपराधियों ने छिनतई सहित तीन अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता (Involvement) कबूल किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो अपराधियों (Criminals) ने हरला थाना क्षेत्र में चोरी की बात स्वीकार की है।

Share This Article