रांची में चाकू मारकर आजाद अंसारी की हत्या

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयना गांव में रविवार को आजाद अंसारी की चाकू मारकर हत्या (Azad Ansari Murder) कर दी गयी।

वह कांके के पतराटोली टोली का रहने वाला था। हत्या का आरोप ओयना निवासी आबाद अंसारी पर लगा है। इसके पीछे जमीन विवाद (Land Dispute) बताया जा रहा है।

कांके पतराटोली निवासी आज़ाद अंसारी एक जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए गया था। उसी समय उसका आबाद अंसारी के साथ विवाद हो गया।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

विवाद इतना बढ़ गया कि आबाद अंसारी ने चाकू निकालकर आजाद अंसारी पर हमला कर दिया। आज़ाद अंसारी को गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article