Homeझारखंडराष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जायेंगी, तैयारियां लगभग पूरी

राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जायेंगी, तैयारियां लगभग पूरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह (Bhagwan Birsa Munda Jayanti Program ) में हिस्सा लेने के लिए झारखंड आ रही हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला Jharkhand दौरा है। राष्ट्रपति उलिहातु (खूंटी) भी जायेंगी। उलिहातू में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है।

साफ-सफाई के साथ साथ रंग रोगन का काम किया जा रहा है। उलीहातु में भगवान बिरसा ओड़ा परिसर में पेंटिंग के माध्यम से भगवान बिरसा की जीवनी को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रपति का चौपर जिस हेलीपैड (Helipad) पर लैंड करेगा, उस स्थल को गोबर से लीपा जा रहा है। पहली बार हेलीपैड को गोबर से लीपा जा रहा है ताकि धूल न उड़े और पर्यावरण भी संरक्षित रहे।

साज सज्जा के कार्य में कई मजदूर लगाए गए

नवनिर्मित अस्थायी हेलीपैड पर कई महिलाएं इन दिनों गोबर से लिपाई पुताई के काम में जुटी हैं। गोबर से लिपाई करने से हेलीकॉप्टर (Helicopter) के उतरने और उड़ान भरते वक्त धूल का गुबार नहीं उठेगा और वायु प्रदूषण रहित हेलिपैड बनेगा।

भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को लेकर आकर्षक लाइट (Flashy Light) लगायी जा रही है। यहां साज सज्जा के कार्य में कई मजदूर लगाए गए हैं। बिरसा ओड़ा सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

बिरसा ओड़ा परिसर (Birsa Oda Complex) की चहारदीवारी पर सोहराई पेंटिंग के माध्यम से जनजातीय परंपरा को जीवंत बनाने की कोशिश की गई है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...