रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर हमला, चार बच्चों समेत 9 की मौत

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine and Russia War) का नौवां महीना भयावह होता जा रहा है। यूक्रेन के कई शहर तबाह होने के बाद अब रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर जोरदार हमला किया गया।

जबर्दस्त विस्फोट में चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष 24 फरवरी को हमला किया था। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग नौ माह हो चुके हैं किन्तु इस युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है।

दोनों देशों के बीच सुलह की कई कोशिशें की गयीं, किन्तु सफल नहीं हो सकी हैं। हालात ये हैं कि पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप Ukraine के कई शहर तबाह हो चुके हैं।

रूस को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप (Far Eastern Sakhalin Island) पर स्थित तिमोवस्कॉय शहर में जोरदार हमला किया गया।

पांच लाख रूबल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की

यहां एक पांच मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया था। सुबह लगभग पांच बजे इस इमारत में अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोट (very powerful explosion) किया गया।

इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत (Death) हो गयी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में चार बच्चे भी हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जापान के उत्तर में प्रशांत महासागर के सखालिन द्वीप के तिमोवस्कॉय शहर की इस इमारत में विस्फोट के समय 33 लोग मौजूद थे।

रूस की सरकार (Russia Government ) ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रूबल और घर गंवाने वालों को पांच लाख रूबल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

Share This Article