फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की तबीयत पुणे स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों की टीम निर्णय लेने वाली है।

यह जानकारी गुरुवार को विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले (Vrushali Gokhale) ने मीडिया को दी है। उन्होंने मीडिया से विक्रम गोखले के बारे में अफवाह न फैलाने की और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने की अपील की है।

डॉक्टर आज तय करेंगे कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है या बिगड़ रहा है

वृषाली गोखले ने बताया कि मीडिया ने विक्रम गोखले की मौत की झूठी खबर चलाई थी, इससे वह दुखी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर में विक्रम गोखले कोमा में चले गए थे इसके बाद से वे वेंटिलेटर (ventilator) पर हैं।

डॉक्टर आज तय करेंगे कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है या बिगड़ रहा है और इलाज के लिए वह कैसे प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

 

वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (Deenanath Mangeshkar Hospital) में हैं। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन फिर से बिगड़ गया। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं थीं।

अब उनके कई अंग फेल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति 82 साल के नहीं बल्कि 77 साल के हैं। वृषाली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी सेन फ्रांसिस्को (San Francisco) से आ गई है। दूसरी बेटी भी मुंबई से पुणे आई हैं।

 

विक्रम गोखले की बेटी ने भी मीडिया को बताया कि उनके पिता विक्रम गोखले की हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट (Life Support) पर हैं, उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है। लोग उनके लिए प्रार्थना करते रहें।

Share This Article