HomeUncategorizedभारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खंडवा: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) गुरुवार को सुबह करीब छह बजे खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी कदम ताल करते हुए चल रही हैं। यात्रा में प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Deputy CM Sachin Pilot) भी यात्रा में शामिल हुए हैं।

राहुल गांधी के साथ लोगों ने चाय-नाश्ता किया

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का मध्य प्रदेश में गुरुवार को दूसरा दिन है। ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर यात्रा करीब आठ किलोमीटर (8km) चलकर सुबह आठ बजे ग्राम कुमठी पहुंची।

यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट (Gurukripa Family Restaurant) पर राहुल गांधी समेत सभी लोगों ने चाय-नाश्ता किया। यहां हरदा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यहां प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों से आए कलाकारों ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की वेशभूषा में अपनी पारम्परिक प्रस्तुतियां देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

युवती ने बताया कि मेरा नाम भी है प्रियंका

इसके बाद यात्रा ग्राम रुस्तमपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर फूलों की वर्षा की। ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर (Labour) पेशा परिवार की बातचीत की।

उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की।

यहां दोनों ने एक किशोर से मुलाकात करते हुए भविष्य के संबंध में उसके विचार जाने। इसके बाद दोनों कालेज में पढ़ने वाली प्रियंका राजपूत नामक युवती से मिले और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का कार्ड दिया। युवती ने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है, तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।

रुस्तमपुर से जनता का अभिवादन करते हुए यात्रा आगे बढ़ी

इसके बाद रुस्तमपुर से जनता का अभिवादन करते हुए यात्रा आगे बढ़ी और ग्राम दुल्हार पहुंची। यहां यात्रा का विश्राम है, जहां यात्रा से जुड़े सभी लोग दोपहर का भोजन कर कुछ देर विश्राम करेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) व अन्य वरिष्ठ नेता नेता टंट्या मामा के स्मारक पहुंचेंगे और पुष्प अर्पित करेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...