Homeझारखंडरांची में Zomato कर्मचारियों ने दिखाई एकता, राजभवन तक किया पैदल मार्च

रांची में Zomato कर्मचारियों ने दिखाई एकता, राजभवन तक किया पैदल मार्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस (Online Food Delivery Service) Zomato के कर्मचारियों ने आज मंगलवार को शहीद चौक से राजभवन तक पैदल मार्च (Foot March) निकाला।

इस मार्च में भारी संख्या में Zomato के कर्मचारी शामिल हुए। मार्च के बाद एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा को सीटू राज्य महासचिव विश्वजीत देव, सीटू राज्य कोषाध्यक्ष अनिर्वान घोष, अखिल भारतीय गिग कामगार यूनियन (Indian Gig Workers Union) के राज्य महासचिव प्रतीक मिश्रा और अध्यक्ष रोहित यादव ने संबोधित किया। इस सभा में कर्मचारियों ने अपनी एकता और संघर्ष को बखूबी दिखाया।

3 दिसंबर को DLC ऑफिस में जोमैटो कर्मचारियों की हुई थी वार्ता

बता दें कि बीते 3 दिसंबर को DLC ऑफिस में Zomato के कर्मचारियों से प्रबंधन की वार्ता हुई थी। जो कि विफल रही थी। जिसके बाद गिग कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गये थे।

हड़ताल आज 6 दिसंबर को खत्म हुआ। इस हड़ताल ने मज़दूर वर्ग की व्यापक एकता दिखायी। वहीं हड़ताल पर जाने वाले कई गिग कर्मियों की ID बंद कर दी गयी।

जोमैटो का उसके कर्मचारी के साथ मालिक-श्रमिक संबंध नहीं है

बताया गया कि वार्ता के दौरान प्रबंधन की ओर से मांगपत्र (Letter Of Demand) पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। कहा गया कि जोमैटो का उसके कर्मचारी के साथ मालिक-श्रमिक संबंध नहीं है।

ये बस एक App आधारित कॉन्ट्रैक्ट है। यूनियन की ओर से इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...