भारत

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, इस दिन कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली: मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है। तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में 8 दिसम्बर से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) के आने की आशंका हैं। जिस वजह से कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों में तेजी से बदल रहा मौसम

देश का मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) से मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है। तेज हवाएं चल रही है, जिससे ठंड और भी बढ़ गई है।

उधर दक्षिण राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान के आने की आशंका हैं।

जिस वजह यह भारी बारिश हो सकती है। IMD ने बताया है कि, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, मछुआएं सवाधान रहें और अगले कुछ दिन बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर न जाएं। आईएमडी अलर्ट तहत एनडीआरएफ अराक्कोनम (NDRF Arakkonam) की 6 टीमों को तैनात किया गया है।

दिल्ली NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्थिति है।

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और गुणवत्ता सूचकांक 321 के स्तर पर दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश मौसम के बारे में मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि, आगामी 3 से 4 दिनों तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि ठंड बढ़ेगी। बिहार में मौसम अभी सामान्य ही रहेगा। राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के जिलों में अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गिरेगी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में पारा और अधिक गिर सकता है।

जिससे ठंड भी बहुत अधिक बढ़ जाएगी। इसलिए लोगों को ठंड (Cold) से बचने की सलाह भी दी जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker