HomeUncategorizedBJP सांसद ने की स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग, दिल्ली के...

BJP सांसद ने की स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग, दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखा पत्र

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) भाजपा सांसद (BJP MP) परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार (Corruption) के एक मामले में अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग की।

वर्मा ने दिल्ली के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) वी. के. सक्सेना को इस संबंध में पत्र लिखा है।

हर रोज भ्रष्टाचार के नए अध्याय

वर्मा ने IANS से बात करते हुए कहा, स्वाति मालीवाल को पद से हटाने के लिए मैंने उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) को पत्र लिखा है।

आम आदमी पार्टी (Party) की दिल्ली सरकार (Delhi Government) के लिए सत्ता का दुरुपयोग आम बात हो गई है। हर विभाग में धांधली हो रही है। स्वाति मालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कल कोर्ट ने आदेश दिया था।

उन्होंने आगे कहा, आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन (Chairperson) पर अपने पद का दुरुपयोग करने और नियमों की अनदेखी करते हुए आप पार्टी के स्वयंसेवकों को आयोग में भर्ती करने के आरोप हैं।

केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) हर रोज भ्रष्टाचार के नए अध्याय गढ़ रही है।

तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए

दिल्ली की एक अदालत ने 6 अगस्त, 2015 से 1 अगस्त 2016 के बीच महिला अधिकार निकाय में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं सहित लोगों को अवैध रूप से नियुक्त करके कथित रूप से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और मौद्रिक लाभ प्राप्त करने के लिए गुरुवार को मालीवाल और तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption) और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए।

BJP नेता और DCW की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह द्वारा 2016 में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...