Homeझारखंडदेवघर में बंद बोरे में मिली लड़की की लाश, हाथ पर लिखा...

देवघर में बंद बोरे में मिली लड़की की लाश, हाथ पर लिखा मिल ‘सुभाष’ का नाम

Published on

spot_img

देवघर: रिखिया थाना (Rikhia Police Station) क्षेत्र के महेशमारा में गुरुवार 8 दिसंबर को बोरे में बंद करीब 25 साल की अज्ञात महिला (Unknown Woman) का शव (Dead Body) मिला है।

महिला के हाथ पर गोदना (Tattoo) से अंग्रेजी (English) में ‘सुभाष’ लिखा हुआ है। दरअसल, चार-पांच दिनों से गड्ढे में यह बोरा स्थानीय लोगों (Local People) के द्वारा देखा जा रहा था।

लेकिन लोगों ने इस बोरे पर विशेष ध्यान नहीं दिया। जब गुरुवार को इसमें से तेज बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने सोचा कि इसमें किसी जानवर का शव है।

इस बीच कुछ कुत्तों ने बोरा फाड़ दिया और शव को भी नोंचने लगे। तब जाकर पता लगा कि वह महिला का शव है। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। SI अविनाश कुमार ने इसकी जांच की और शव को पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए देवघर सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया है।

4 से 5 दिन पुराना है शव

जिस तरह से बोरे में महिला का शव मिला है आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, उसके बाद शव को यहां बोरे में भरकर फेंक दिया गया।

शव कुछ चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़ रहा है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति देख ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि उसे जलाने का भी प्रयास किया गया है। उसके हाथ में साखापोला चूड़ी भी है।

पुलिस जुटी मामले की जांच में

पुलिस हाथ पर गुदे ‘सुभाष’ नाम के सहारे उसकी पहचान के प्रयास में लगी है। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post mortem Report) आने के बाद भी चल सकेगा।

आसपास के थानों को भी सूचना की गई है ताकि यदि कहीं कोई महिला लापता है तो पता चल सके। और पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...