साइबर अपराधियों ने साहिबगंज DC के नाम पर मांगे पैसे, लोगों से सतर्क रहने की अपील

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: साइबर अपराधी (Cyber Criminal) साहिबगंज (Sahibganj) DC रामनिवास यादव के नाम पर लोगों से पैसे मांग रहे हैं।

इसकी जानकारी मिलते ही DC ने शुक्रवार को जिलेवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए उनके नाम से कोई भी फोन या सोशल मीडिया (Social Media) ID से पैसे की मांग करे, तो पैसे न दें और तत्काल अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें।

बताया गया कि मोबाइल नंबर 9134782173 नंबर से DC के नाम से साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) पैसे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर DC रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को आगाह किया है।

DC रामनिवास यादव ने लोगों से की अपील

इस संबंध में साहिबगंज DC रामनिवास यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जालसाज के झांसे में कोई ना आये और किसी प्रकार की राशि ट्रांसफर (Transfer) ना करें।

उन्होंने कहा कि एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहां किसी जालसाज द्वारा DC के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई मेरे नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है।

ऐसे जालसाजों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि 91347 82173 या किसी अन्य नंबर से अगर आपको कोई मैसेज (Message) आ रहा है या आपसे पैसे की मांग की जा रही है, तो पैसे ना देकर तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना को दे।

Share This Article