क्राइमझारखंड

झारखंड : पति जबरन संबंध बनाने के लिए, तो ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, FIR दर्ज

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाने (Bagbera Police Station) में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और जबरन शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस (Case) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

महिला ने अपने ससुराल (In law’s house) वालों के खिलाफ भी आरोप लगाया है, कि उसे ससुराल वाले दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करते थे।

महिला के मुताबिक उसे ससुराल वालों ने मानसिक रूप (Mental Form) से इतना प्रताड़ित किया कि वह अपने मायके में रहने को मजबूर है।

बता दें क‍ि, न्यायालय (Court) के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पति पवन कुमार पांडेय समेत ससुर अजय कुमार पांडेय, सास तनुजा देवी और देवर चंदन के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

dowry

जबरन संबंध बनाने का प्रयास करता था पति

सभी आरोपी धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के मुरलीनगर निवासी हैं। पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि, वर्ष 2021 में पवन कुमार पांडेय के साथ शादी हुई थी।

dowry

महिला के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके कारण वह मायके में रहने को मजबूर है। साथ ही पति पवन कुमार पांडेय उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास भी करता था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker