झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा, 4 मंत्री, 11 उपाध्यक्ष सहित 197 पदाधिकारी शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी (Office Bearers And Executive) की घोषणा शनिवार को कर दी गयी है। इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से पत्र जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार 11 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 82 सचिव के अलावा 33 वर्किंग कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों में 36 लोगों को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्षों में शामिल लोग

उपाध्यक्षों में DN चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, प्रदीप तुलस्यान, अजय दुबे, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, बजेंद्र सिंह, अनवर अंसारी, मणि शंकर, अनादि ब्रह्मा शामिल हैं। वर्किंग कमेटी में आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, मधु कोड़ा सुखदेव भगत, प्रदीप बुलमूचू, डॉ अजय कुमार, तिलकधारी सिंह, सुबोध कांत सहाय, फुरकान अंसारी, सीएस दुबे, केएन त्रिपाठी, धीरज प्रसाद साहू, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, दीपिका पांडे सिंह, प्रणव झा, प्रोफेसर गौरव वल्लभ, रामसराय प्रसाद, मन्नान मलिक, रोशन लाल भाटिया,अवध बिहारी सिंह, जेपी गुप्ता, हरिराम, जवाहरलाल सिन्हा, दीनानाथ तिवारी राणा संग्राम सिंह, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शहदेव, अशोक श्रीवास्तव, गुलाम रब्बानी, रघुनाथ पांडे, बलराम पांडे, अंकुर चंद्र मिश्रा शामिल हैं।

Share This Article