मुंबई में मशहूर TV अभिनेत्री का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई में मशहूर TV अभिनेत्री वीना कपूर (74) की हत्या (TV actress Veena Kapoor Murder) उनके बेटे सचिन कपूर (43) ने कर दी और बाद में वीना का शव (Dead Body) उनके आवास पर स्थित फ्रिज में रखा। इसके बाद बेटे ने अपनी मां का शव माथेरान के जंगलों में फेंक दिया।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) ने आरोपित सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के समक्ष सचिन कपूर ने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की हत्या जुहू इलाके में स्थित 12 करोड़ रुपये के फ्लैट के लिए की है।

यह जानकारी वीना कपूर के साथ काम करने वाली फिल्म अभिनेत्री नीतू कोहली (Neetu Kohli) ने सोशल मीडिया पर दी है। इस मामले की गहन छानबीन जुहू पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार वीना कपूर और उनके बेटे सचिन कपूर के बीच जुहू स्थित फ्लैट (Flats in Juhu) के लिए कोर्ट में मामला चल रहा था।

TV actress Veena Kapoor Murder

इस मामले की गहन छानबीन जारी

इसी वजह से सचिन कपूर ने अपने नौकर लालू कुमार मंडल के साथ मिलकर अपनी सगी मां वीना कपूर की बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सचिन कपूर के साथ घरेलू नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

वीना कपूर के साथ मेरी भाभी सीरियल में काम करने वाली फिल्म अभिनेत्री नीतू कोहली ने सोशल मीडिया (Social media) पर बताया कि वीना कपूर के बड़े बेटे अमेरिका में रहते हैं।

TV actress Veena Kapoor Murder

उन्होंने इस बाबत शक होने पर जुहू पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर सचिन कपूर (Sachin Kapoor) और नौकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Share This Article