भारत

CBSE CTET 2022 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर में होगी शुरू, जानें क्या है अपडेट

CBSE CTET DECEMBER 2022 : केंद्र सरकार द्वारा अनुदानित और संचालित CBSE से संबंद्ध स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालयों आदि में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रत्येक वर्ष CTET यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने की जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE को सौंपी है।

CBSE CTET 2022

दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

CBSE द्वारा CTET परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि फिलहाल परीक्षा की तिथियां सार्वजनिक नहीं की गईं हैं।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो पारियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पारियों में परीक्षा की अवधि केवल 2.30 घंटे की होगी।

पहली Sitting सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी Sitting की परीक्षा दोपहर 02.30 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

CBSE CTET 2022

E-ADMIT CARD कब होंगे जारी?

उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र (E-admit card) डाउनलोड कर सकते हैं और दिए गए केंद्र पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

ई-प्रवेश पत्र में उम्मीदवार के विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या कोई अन्य जानकारी जो पुष्टि पृष्ठ से अलग है, के संबंध में किसी भी विसंगति के मामले में, वह आवश्यक सुधार के लिए तुरंत CTET इकाई से संपर्क कर सकता है।

ADMIT CARD में दिए गए निर्देशों का करें सख्ती से पालन

उम्मीदवार पहली पारी के लिए सुबह 7:30 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 12.30 बजे यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र (Exam Center) पर रिपोर्ट करेंगे।

उम्मीदवार जो पहली पारी में सुबह 9:30 बजे के बाद और दूसरी पारी में दोपहर 2:30 बजे के बाद रिपोर्ट करते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें अन्यथा उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

CBSE CTET ई-एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

– उम्मीदवार सबसे पहले CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध CBSE CTET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
– एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker