जमशेदपुर में एक और महिला हुई दहेज प्रताड़ना का शिकार, फांसी लगाकर दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: दहेज (Dowry) लेना पाप है यह बात तो हर कोई आसानी से कह देता है लेकिन जब बात खुद की आती है तो कोई भी दहेज (Dowry) लेने से पीछे नहीं हटता।

इस दहेज (Dowry) के कारण आए दिन महिलाएं प्रताड़ित (Women Harassed) हो रही है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली अमृता सिंह (35) ने ससुरालवालों (In-Laws) की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के मायका वाले अस्पताल पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का आरोप लगाया।

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मायका पक्ष वालों ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की।

काम धाम नहीं करता था पति

अमृता के परिवार के लोगों का कहना है कि मायका उसका सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में है। उसकी शादी अमित सिंह से सात साल पहले हुई थी। दो बेटीयां भी है।

एक पांच साल की है और दूसरी बेटी एक साल की। मायका पक्ष का कहना है कि अमित सिंह शादी के बाद भी किसी तरह का काम-धाम नहीं करता था।

दहेज (Dowry) के लिये पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था। मकान किराये में लगा रखा था। उसी से घर परिवार किसी तरह से चलता था।

शुक्रवार की शाम ससुराल वालों के साथ हुआ था विवाद

मायकेवालों का कहना है कि अमृता का शुक्रवार की शाम ससुरालवालों के साथ विवाद (dispute) हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गयी थी। जिसके बाद उसे फंदे पर लटका हुआ देखा गया।

घटना के बाद ससुरालवाले उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे हुये थे। यहां पर जांच के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पड़ोसियों (Neighbors) से भी मामले की पूछताछ की जाएगी।

Share This Article