Homeझारखंडरांची में PCR जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को...

रांची में PCR जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, RIMS में चल रहा इलाज

Published on

spot_img

रांची: सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police Station) क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 में PCR जवान कामेश्वर बेसरा ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार को खुद को गोली मार ली।

गंभीर अवस्था (Critical Condition) में उसे RIMS में भर्ती कराया गया है। घायल जवान कामेश्वर बेसरा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ इंद्रपुरी में रहता है।

जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद (Family Dispute) से वह काफी परेशान चल रहा था। इस कारण उसने अपने कमरे में शाम लगभग 7 बजे पिस्टल (Pistol) से सीने में गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप

गोली चलने की आवाज के बाद परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, जहां जवान घायल (Injured) गिरा पड़ा था। परिजन आनन-फानन में कामेश्वर को लेकर RIMS पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि कामेश्वर ने एक गोली अपने सीने में मारी है। हथियार (Weapon) कौन से है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार कमरे में ताला बंदकर RIMS में है।

FSL की टीम को जानकारी दी गई है। टीम के पहुंचते ही ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...