HomeUncategorizedकेजरीवाल ने की चीनी समानों के बहिष्कार की अपील

केजरीवाल ने की चीनी समानों के बहिष्कार की अपील

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक में चीनी (China) सामानों के बहिष्कार (Boycott) की अपील (Appeal) की।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे बहादुर सैनिक (Soldier) चीन की सीमा पर दुश्मनों का सामना कर रहे हैं और दूसरी तरफ केंद्र सरकार (Central Government) चीन के साथ अपना व्यापार बढ़ाकर उसे इनाम दे रही है।

केंद्र सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि चीन के साथ हमारा व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है?

नई दिल्ली में AAP की 11वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर से AAP के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि चीन के साथ हमारा व्यापार 95 अरब डॉलर का हो गया है।

उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि चीन के साथ हमारा व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है?

‘आप’ चीनी सामान के Boycott की अपील करती है। हम भारत में बना सामान भले ही महंगा हो खरीदेंगे। चीन से आने वाला 90 प्रतिशत माल भारत में निर्मित हो सकता है।

मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि पिछले 5 से 7 साल में 12.57 लाख लोग देश को छोड़कर गए हैं। इसमें उद्योगपति भी शामिल है ऐसा इसलिए है क्योंकि उद्योगपतियों के पीछे सरकार CBI और ED लगा रही है। दूसरी ओर चोर-उचक्कों को भाजपा में शामिल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग देश में महंगाई से परेशान हैं। केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में महंगाई की दर 7 प्रतिशत है। इससे उलट दिल्ली में यह महज 4 प्रतिशत है।

देश में सबसे सस्ता शहर दिल्ली है। यहां की सरकार सारी सुविधाएं मुफ्त में देती है। सबसे ज्यादा महंगाई की दर BJP शासित गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 8 प्रतिशत है।

AAP पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन रही है

उन्होंने कहा कि AAP देश को लेकर एक विजन के साथ चल रही है। हम चाहते हैं कि जाति धर्म के नाम पर हिंसा ना हो। देश में कोई भूखा ना सोए।

हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले और वह अमीर बने। अपनी पार्टी की इस वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह साल पार्टी के लिए बहुत बेहतर रहा है। हमने पंजाब में जीत हासिल की है।

दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता है। गोवा में हमारे दो विधायक हैं। गुजरात में हमने 14 प्रतिशत वोट और 5 MLA हासिल किए हैं और आप आम आदमी (AAP) पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब कई औद्योगिक निवेश हो रहे हैं।

पंजाब में अगर औद्योगिक निर्माण होगा तो लोगों को पता चलेगा कि आप की सरकार और पिछली सरकार में क्या अंतर था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी देश की राजनीति बदल रही है।

उन्होंने भी था कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति को बदलने आई है। अब तक जो लोग हेलीकॉप्टर से वोट मांगते थे आज वह गली-गली में पर्चे बांट रहे हैं। यह लोग अब स्कूल और हॉस्पिटल जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...