Ranchi : गूंज महोत्सव से लौट रहे 2 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सिल्ली थाना (Silli Police Station) क्षेत्र के बनता गांव के पास आज बुधवार की सुबह एक टेलर और बोलेरो (Bolero) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की घटनास्थल (Crime Scene) पर ही मौत हो गयी। वहीं पांच लोग घायल हो गये। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिनका इलाज रांची के RIMS में चल रहा है।

जबकि दो को सिंहपुर सिल्ली (Silli) में भर्ती किया गया है। दोनों मृतक बुंडू प्रखंड के पागुरा गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग गूंज मेला देखने के लिए सील्ली गये थे।

वहां से लौटने के क्रम उनकी बोलेरो टेलर की चपेट में आ गयी। जिससे गूंज मेला में मौज मस्ती करने के बाद दो लोगों की मौत हो गई।

Share This Article