झारखंड में PLFI के पूर्व सहयोगी की गोली मार कर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के जमतई में पीएलएफआई के पूर्व सहयोगी मदन मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज‌ हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मदन जमतई बाजार से कुछ दूर पर अपने किसी दोस्त के साथ बैठ कर दारू पी रहा था। उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। गोली लगने से मदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में लोगों ने ईलाज के लिए उसे राउरकेला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर गिरदा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने रविवार को बताया कि मृतक मदन का 26 वर्ष पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 1994 से 2019 तक गिरदा और बानो थाना में हत्या, लूट और उग्रवादी कांड के छह मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ राजकिशोर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की विस्तार से जानकारी लेते हुये थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इधर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चला रही है।

Share This Article